हमसे जुड़े

Follow us

17 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश वाराणसी में प...

    वाराणसी में प्रियंका गांधी की किसान न्याय रैली आज

    Priyanka attacked Yogi government for increasing crimes

    वाराणसी (एजेंसी)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान न्याय रैली करेंगी। प्रियंका गांधी की प्रस्तावित रैली वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज में हो रही है। रैली से पहले प्रियंका गांधी ने शक्ति पीठ मां कुष्मुंडा देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। बताया जा रहा है कि रैली में बड़ी संख्या में किसान भी पहुंच रहे हैं।

    इससे पूर्व प्रियंका गांधी ने अपनी रैली ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा, हम वचन निभाएंगे’ का शीर्षक बदलकर ‘किसान न्याय रैली, चलो बनारस’ कर दिया। लखीमपुर खीरी की घटना और किसानों के मुद्दे को उत्तर प्रदेश में छेड़कर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से प्रियंका गांधी चुनावी शंखनाद करेंगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।