नई दिल्ली। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में विजय घोषित कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लोकसभा की सदस्यता ग्रहण की। लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका नाम पुकारा और उन्हें लोकसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। श्रीमती वाड्रा ने चार लाख से अधिक मतों के अंतर से वायनाड सीट पर जीत दर्ज की है। आम चुनाव में उनके भाई राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय सीट के साथ ही यह सीट जीती थी लेकिन उन्होंने बाद में इस सीट से इस्तीफा दे दिया और अपनी बहन प्रियंका को चुनाव मैदान में उतारा। इससे पहले श्रीमती वाड्रा के साथ उनकी मां तथा कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और उनके भाई राहुल गांधी संसद भवन परिसर में पहुंचे। बाद में वह अपने भाई राहुल गांधी के साथ लोकसभा में गई जहां उन्हें सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।
ताजा खबर
लूट की साजिश रच रहे गैंग का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
जैतो बाईपास लिंक रोड पर र...
प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ ‘शिखर शिक्षा सदन’ में गूँजा पृथ्वी दिवस का संदेश
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्...
एक्शन में आए एसडीएम शिवाजी यादव, गौशालाओं में व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
पौधारोपण करके छात्राओं को दिया पृथ्वी संरक्षण का संदेश
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
जाखल पुलिस का बड़ा खुलासा: गुमशुदगी का मामला निकला हत्या
पत्नी समेत दो आरोपी गिरफ्...
नवनियुक्त एसडीएम से की शिष्टाचार भेंट, सहयोग की अपेक्षा
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
नाबालिग से दुराचार करने के मामले में आरोपी को सुनाई 10 वर्ष की करावास की सजा, लगाया 25 हजार का जुमार्ना
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। B...
नगर की जनगणना हेतु प्रशिक्षण शुरू, एसडीएम ने किया शुभारंभ
226 प्रगणक व पर्यवेक्षक क...















