
RBSE 10th 12th result 2026: जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इस वर्ष के कक्षा 10वीं के परिणाम में सीकर जिले में किसान की बेटी प्रियंशी सुंडा ने 600 में से 599 अंक (99.8 प्रतिशत) एवं कक्षा 12वीं परीक्षा में सीकर की ही ऋषिता ने विज्ञान संकाय में 500 में से 499 अंक (99.8 प्रतिशत) अर्जित कर सीकर जिले एवं अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया हैं। हाल में जारी किए परिणाम के बाद इस खुशी में फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) कोचिंग संस्थान ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर संस्थान से जुड़ी प्रियंशी एवं ऋषिता को यहां सम्मानित किया। RBSE Result 2026
निरंतर परिश्रम और मजबूत सहारे को दिया श्रेय
प्रियंशी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय निरंतर परिश्रम और मजबूत सहारे को दिया। प्रियंशी ने कहा कि वह अपने माता-पिता और शिक्षकों की आभारी हैं जिन्होंने हमेशा उन पर विश्वास किया। लगातार अभ्यास किया और पीडब्ल्यू के शिक्षकों ने विषयों की कॉन्सेप्ट क्लैरिटी दी और साथ ही प्रतिदिन अनुशासित रहकर तैयारी की गई। ऋषिता ने अपनी सफलता के बारे में कहा कि उनके माता-पिता और शिक्षकों ने हर कदम पर उसका साथ दिया। स्व-अध्ययन के लिए ऑनलाइन रिविजन ने उन्हे अनुशासित बनाए रखने और बेहतर करने में मदद की। बोर्ड में पहली रैंक प्राप्त करना रोज किए गए प्रयासों का परिणाम है।
फिजिक्सवाला के संस्थापक एवं शिक्षक अलख पांडेय ने रविवार को बताया कि सांगलिया गांव की निवासी प्रियंशी ने छह में से पांच विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह ऋषिता ने चार मुख्य विषयों में पूरे अंक प्राप्त किए। उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें छात्राओं की इस सफलता पर अत्यंत गर्व है। ये अंक उनके निरंतर परिश्रम और दृढ़ निश्चय का प्रतिबिंब हैं। उन्होंने इन प्रतिभाशाली छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। RBSE Result 2026














