हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गोल्ड कीज़ पब...

    गोल्ड कीज़ पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

    Kairana News
    Kairana News: गोल्ड कीज़ पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के गोल्ड कीज़ पब्लिक स्कूल में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025–26 का पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा प्ले में हय्यान एवं पाखी ने प्रथम, समीक्षा ने द्वितीय तथा अनहद एवं ज़ैद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नर्सरी-ए में शिवराज ने प्रथम, अरहम उस्मानी ने द्वितीय तथा अरसलान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नर्सरी-बी में ज़ैन ने प्रथम, समर्थ ने द्वितीय तथा अलीशबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा केजी-ए में आव्या ने प्रथम, काव्या एवं मदीहा ने द्वितीय तथा अज़का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। Kairana News

    कक्षा केजी-बी से सनाया ने प्रथम, अब्दुल मन्नान ने द्वितीय तथा उमेर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एक-ए में आफिया ने प्रथम, एनुल ने द्वितीय तथा आहिरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा प्रथम-बी में सुहान ने प्रथम, सैफ ने द्वितीय तथा दानियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय-ए में शिफ़त ने प्रथम, फलक ने द्वितीय तथा हया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय-बी में शाबान ने प्रथम, इफ़रा ने द्वितीय तथा नमरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय से अब्दुल आहद ने प्रथम, नबिया ने द्वितीय तथा ज़कवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चतुर्थ-ए में हबीबा ने प्रथम, भावना ने द्वितीय तथा अदित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चतुर्थ-बी में रायमा ने प्रथम, आफिया ने द्वितीय तथा शार्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    कक्षा पंचम-ए में अहमद ने प्रथम, दानिया ने द्वितीय तथा अब्दुल हन्नान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा षष्ठ में कैफ़ ने प्रथम, आफिया ने द्वितीय तथा सिदरा सिद्दीकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सप्तम में अनुभव ने प्रथम, वैष्णवी ने द्वितीय तथा अम्मार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा अष्टम में ज़िया ने प्रथम, देवांशु ने द्वितीय तथा फिज़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राशिद अली चौहान ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व को समझाते हुए जीवन में ऊँचे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरणास्पद विचारों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन बनाने में पवन गोस्वामी, पवन कुमार, क्षमा, उर्फी जैदी, तसखीर चौहान, आयशा आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Gas Cylinder Explosion: खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, पांच श्रमिक घायल