हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में ब...

    हरियाणा में बाजरे की खरीद शुरू

    Bhiwani News
    भिवानी अनाज मंडी में बाजरा लेकर पहुंचे किसान।

    प्रदेश की 35 मंडियों में हैफेड ने संभाला मोर्चा | Bhiwani News

    • 2500 रुपए के भाव पर बिक रहा बाजरा
    • भिवानी अनाज मंडी में पहले दिन दोपहर तक पहुँचा 700 क्विंटल बाजरा | Bhiwani News

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। हरियाणा प्रदेश के शुष्क व अर्धशुष्क क्षेत्रों में उगाई जाने वाली प्रमुख मिलिट्स (Millet) बाजरे की शनिवार से सरकारी खरीद हैफेड के माध्यम से प्रदेश भर की 35 मंडियों में शुरू कर दी गई हैं। अबकी बार राज्य सरकार ने बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2200 रुपए तथा भावांतर भरपाई के तहत 300 रुपए के बोनस सहित कुल 2500 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजरे की खरीद की जा रही है। Bhiwani News

    भिवानी अनाज मंडी में भी आज बाजरे की खरीद के लिए किसान गेट पास लेकर पहुंचे, जिन्होंने बाजरे की खरीद पर मिल रहे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खुशी जताई। भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुडगांव, हिसार सहित एक दर्जन से अधिक जिलों में बाजरा मुख्य खरीफ की फसल है। भिवानी अनाज मंडी के सुपरवाईजर योगेश शर्मा ने बताया कि भिवानी जिले में बाजरे की खरीद के पहले दिन अब तक 700 क्विंटल के करीब बाजरा पहुंचा है, जिसे नमी चैक करके खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। Bhiwani News

    इसके तहत जिन किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यारौ पोर्टल पर पंजीकरण करवाया था, उनका बाजरा 2200 रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित भावांतर भरपाई योजना के तहत 300 रुपए सहित 2500 रुपए में खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए अनाज मंडी में बाजरे की खरीद के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए चार शैड बनाए गए है। लाईट, जनरेटर, पीने के पानी व साफ-सफाई व बरसात से बचने के लिए आढ़तियों को तिरपाल उपलब्ध करवाए गए हैं। बाजरे की खरीद की मॉनिटरिंग के लिए कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने भिवानी के उपायुक्त, एसडीएम की देखरेख में खरीद शुरू की है।

    भिवानी अनाज मंडी में अपनी बाजरे की फसल को लेकर पहुंचे किसान नगेंद्र, अशोक, सुंदर सिंह व आढ़ती नरेंद्र ने बताया कि आज से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से सरकारी खरीद की जा रही है। अबकी बार फसल के पकाव के अंतिम डेढ़ महीनों में बरसात न होने के कारण फसल कुछ कमजोर रही है। जिससे उत्पादन में कमी आई है। हालांकि राज्य सरकार द्वारा बाजरे का अच्छा भाव दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद के लिए आने वाले किसानों के लिए पीने के पानी, लाईट, शैड की अच्छी व्यवस्था की गई है। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– सीनियर छात्राओं ने जूनियर का तिलक लगाकर किया स्वागत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here