हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी महिला सशक्तिक...

    महिला सशक्तिकरण के बिना समाज की उन्नति अकल्पनीय: अजय

    Kairana News
    Kairana News: महिला सशक्तिकरण के बिना समाज की उन्नति अकल्पनीय: अजय

    मिशन शक्ति-5.0 के तहत कस्बे के वीएसपी गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम | Kairana News

    • छात्राओं को महिला अधिकारों के बारे में किया गया जागरूक

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शुक्रवार को कस्बे के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति-5.0 के तहत ‘महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा’ विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका संयोजन एवं संचालन महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. रीनू तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डॉली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। Kairana News

    कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश अग्रवाल ने छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करके परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपना योगदान प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय बाबू शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया का कोई भी क्षेत्र ऐसा नही है, जहां महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा न मनवाया हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त किए बिना कोई भी राष्ट्र अपनी प्रगति का दावा नही कर सकता है। महिला प्रकोष्ठ की सदस्या डॉ. नीतू त्यागी, डॉ. आंचल यादव तथा डॉ. लतिका यादव ने छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नम्बर एवं महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने हेतु प्रेरित किया।

    एंटी रोमियो दल की प्रभारी एसआई शिल्पी चौधरी ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु शासन से जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर निःसंकोच इनका प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। शिल्पी चौधरी ने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया तथा विभिन्न वेबसाइट का प्रयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में भी जागरूक किया। उन्होंने साइबर अपराध का शिकार होने के बाद की जाने वाली कार्यवाही के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान मुकीम, सुहैल, सानिया, वंश, सचिन आदि छात्र-छात्राओं तथा महाविद्यालय कर्मचारी पप्पन व मसी चरण का विशेष योगदान रहा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Dry Clean: कैसे करें घर पर वूलन कपड़ों पर ड्राई क्लीन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here