हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ढाई सौ करोड़ ...

    ढाई सौ करोड़ की परियोजनाओं से लगेंगे शहर को विकास के पंख:विक्रमादित्य सिंह मलिक

    Ghaziabad
    Ghaziabad ढाई सौ करोड़ की परियोजनाओं से लगेंगे शहर को विकास के पंख:विक्रमादित्य सिंह मलिक

    गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। हॉट सिटी में शुमार शहर गाजियाबाद के सौंदर्य और अवसंरचना को सुधारने के लिए गाजियाबाद नगर निगम 250 करोड़ रुपये के नए विकास-परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार कर रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और निर्माण विभाग के प्रमुखों की बैठक में मौजूदा 350 करोड़ रुपये के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं पर भी अंतिम निर्णय लिया । वर्तमान कार्यों की स्थिति ,नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सड़क सुधार, नाला निर्माण, बाउंड्री निर्माण समेत 350 करोड़ रुपये के प्रगति कार्यों की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की। और नई चार मुख्य परियोजनाओं की रूप रेखा भी तैयार की गई।

    जिनमे विजयनगर क्षेत्र में 250 करोड़ के प्रोजेक्ट में भव्य मंडपम, म्यूजियम, अस्पताल एवं स्पोर्ट्स ज़ोन शामिल है। मोहन नगर , शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नंदग्राम सिटी जोन में ट्रैफिक पार्क एवं भव्य स्पोर्ट्स ज़ोन बनाने की योजना है। नगर आयुक्त ने योजनाओं के लाभ बताते हुए कहा कि चीफ मिनिस्टर वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत ये प्रोजेक्ट मेट्रो तक पहुंचेगी, नगर की भव्यता बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं एवं जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी को कार्यों में गति लाने हेतु निर्देश दिए, साथ ही प्रोजेक्ट के स्वीकृति के लिए जल्द शासन को प्रस्ताव भेजने का रास्ता साफ किया।