हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रेड विकल्प ...

    ट्रेड विकल्प अनुसार पदोन्नति, अन्यथा धरना-प्रदर्शन

    Hanumangarh News
    ट्रेड विकल्प अनुसार पदोन्नति, अन्यथा धरना-प्रदर्शन

    मुख्य अभियंता से मिले जलदाय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी

    हनुमानगढ़। राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ भामसं जयपुर की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेशाध्यक्ष जेठाराम डूडी की अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भामसं के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुई। प्रदेश महामंत्री इन्द्राज घोटिया, प्रदेश प्रभारी मोहनलाल माली व प्रदेश संगठन मंत्री किशोर नाथ सिसोदिया के सानिध्य में हुई बैठक में प्रदेश भर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। Hanumangarh News

    बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार कार्य प्रभारित (वर्क चार्ज) कर्मचारियों को ट्रेड विकल्प अनुरूप यदि पदोन्नति के संशोधित आदेश नहीं करती है तो अगस्त माह में जल भवन मुख्य अभियंता कार्यालय पर एक दिन का सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक समाप्ति के बाद सभी पदाधिकारी जल भवन पहुंचे और मुख्य अभियंता प्रशासन दिनेश गोयल से मिले। उन्हें वर्क चार्ज कर्मचारियों को ट्रेड विकल्प के अनुसार पदोन्नति दिलाने का ज्ञापन सौंपा गया। Hanumangarh News

    Hanumangarh: इन्टर्नशिप के लिए हनुमानगढ़ आया जयपुर का डॉक्टर हुआ लूट का शिकार