हमसे जुड़े

Follow us

21.5 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्रोपर्टी डील...

    प्रोपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी से बैनामा कराने का आरोप

    Dera Bassi News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: मोहल्ला खैलकलां निवासी दो सगे भाइयों ने कस्बे के ही एक प्रोपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी करके उनके प्लाट का बैनामा अपनी पत्नी के नाम कराने एवं अवैध कब्जा करके मिट्टी भराव का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कस्बे के मोहल्ला खैलकलां निवासी गुलबहार व शहजाद ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती-पत्र दिया है। Kairana News

    बताया कि कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द निवासी एक प्रोपर्टी डीलर ने उसके तथा उसके भाई का 278.14 वर्ग गज के एक प्लाट का बैनामा धोखाधड़ी करके अपनी पत्नी के नाम करा लिया है, जिसका एक भी रुपया उन्हें नही मिला है। प्लाट के बैनामे को रद्द किए जाने सम्बन्धी एक वाद स्थानीय सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद, उक्त प्रोपर्टी डीलर प्लाट पर अवैध कब्जा करके भराव के लिए मिट्टी डाल रहा है। जब वह उसे ऐसा करने से रोकते है तो आरोपी प्रोपर्टी डीलर व कुछ अज्ञात व्यक्ति उन्हें जान से मारने की धमकी देते है, जिससे वह भयभीत है। पीड़ितों ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्यवाही की मांग की है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– दो गो-तस्करों के पैर में लगी पुलिस की गोली, सिपाही घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here