हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: हरियाणा के इस शहर में तीन गुना बढ़े प्रॉपर्टी के दाम, मुंबई और बेंगलुरू जैसे शहरों से भी निकला आगे…

    Haryana News
    Haryana News: हरियाणा के इस शहर में तीन गुना बढ़े प्रॉपर्टी के दाम, मुंबई और बेंगलुरू जैसे शहरों से भी निकला आगे...

    Haryana News: गुरुग्राम (संजय मेहरा)। हरियाणा में प्रॉपर्टी के रोट में लगातार बढोत्तरी होती जा रही हैं, लेकिन हरियाणा के इस शहर ने मुंबई जैसे बड़े शहरों को महंगी प्रॉपर्टी के मुकाबले में काफी पीछे छोड़ दिया हैं, बता दें कि इस शहर में प्रॉपर्टी के दाम तीन गुना तक बढ गए हैं। दरअसल जब भी महंग प्रॉपर्टी की बात होती हैं, तो मुंबई और बेंगलुरू का नाम सबसे आगे आता हैं, लेकिन अब हरियाणा का गुरुग्राम शहर महंगी प्रॉपर्टी के मामले में मुंबई और बेंगलुरु से आगे निकल गया हैं। गुरुग्राम में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत गोवा और मुंबई से भी ज्यादा हैं, वहीं हरियाणा प्रॉपर्टी रेट ग्लोबल प्रॉपर्टी कंसल्टिंग फर्म सैविल्स इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत 1 साल में गोवा के मुकाबले 3 गुना ज्यादा हो गई हैं। यानि गुरुग्राम में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत 1 साल में 55 प्रतिशत की तेजी आई हैं, वहीं उत्तरी गोवा में यह तेजी 16 प्रतिशत रही हैं। इस तरह 1 साल में गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमत गोवा के मुकाबले 3 गुना ज्यादा रही हैं।

    हरियाणा में नए Expressway का रूट आया सामने, आसमान छू जाएंगे जमीनों के दाम!

    क्या हैं दूसरें शहरों की स्थित? Haryana News

    हरियाणा प्रॉपर्टी रेट गुरुग्राम के मुकाबले दूसरे बड़े शहरों में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी के रेट में बढोत्तरी नहीं हुई हैं, मुंबई में पिछले 1 साल में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत में 10 प्रतिशत की बढोत्तरी आई हैं, वहीं बेंगलुरु में मंबई के मुकाबले ज्यादा उछाल आ गया है, हालांकि गुरुग्राम के मुकाबले आधी भी नहीं हैं, बेंगलुरु में 1 साल में अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत 25 प्रतिशत बढ़ी हैं, नोएडा में भी 16 प्रतिशत की तेजी आई हैं।

    क्यों है प्रॉपर्टी महंगी? Haryana News

    वहीं जानकारी के अनुसार काफी कंपनियों ने ऐसे प्रोजेक्ट पेश किए हैं, जिनमें हाई क्लास फैसिलिटी और क्वालिटी स्पेसिफिकेशंस थे, साथ ही इनके लिए एक साथ पेमेंट न करके धीरे-धीरे पेमेंट का भी विकल्प दिया गया हैं, इस कारण लोगों ने अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करने को तवज्जो दी हैं, वहीं बढ़ती डिमांड की वजह से अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी की कीमत भी बढ गई हैं।

    इस मामले में भी आगे है गुरुग्राम

    आपको बता दें कि सिर्फ अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी ही नहीं, तैयार हो चुके प्रोजेक्ट की कीमत में भी गुरुग्राम आगे रहा हैं, हरियाणा प्रॉपर्टी रेट की रिपोर्ट के मुताबित तैयार प्रॉपर्टी की कीमत एक साल में गुरुग्राम में 24 फीसदी की तेजी आई हैं, हालांकि इस मामले में एनसीआर का दूसरा बड़ा शहर नोएडा कुछ पीछे रहा हैं, वहीं यहां तैयार प्रॉपर्टी की कीमत 16 फीसदी की तेजी आई हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here