हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश वैशाली में पा...

    वैशाली में पांच घरों से आठ लाख की संपत्ति की चोरी

    हाजीपुर (एजेंसी)

    बिहार में वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के वीरपुर सिंहारा गांव के पांच घरों में चोरो ने आठ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि चोरो ने कल देर रात वीरपुर सिंहारा गांव के पांच घरों में धावा बोला। इसके बाद चोरो ने दो लाख रूपये नकद और छह लाख रूपये के आभूषण समेत आठ लाख रूपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली और फरार हो गये। घटना के समय सभी परिवार के सदस्य सोये हुये थे। आज सुबह जब वे उठे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित थाना मे प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।