हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More

    BJP Mahila Morcha : यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    BJP Mahila Morcha
    भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के सरकारी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

    लाल डायरी लहरा कर और थाली नाद कर किया विरोध प्रदर्शन

    जयपुर। BJP Mahila Morcha: ”नहीं सहेगा राजस्थान” अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के सरकारी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि राजस्थान महिला अपराध के मामलों में राजस्थान में नंबर एक पर है। प्रदेश में जिस तरह आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हिंसा की घटनाएं हो रही है गहलोत सरकार आधी आबादी को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम रही है।

    साढ़े चार साल के शासन में सिर्फ जंगल राज

    कांग्रेस की गहलोत सरकार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। सड़क से लेकर स्कूल, कॉलेज, कार्यस्थल पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री गहलोत के जंगल राज के खिलाफ ”नहीं सहेगा राजस्थान” अभियान के तहत आज 200 विधानसभा में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं छोटी चौपड़ पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

    भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग ने कहा कि जिस तरह प्रदेश में कानून व्यवस्था है उसके चलते आज महिलाएं और बच्चियां घर से बाहर निकलने से डरने लगी है। इस सरकार ने अपने साढ़े चार साल के शासन में सिर्फ जंगल राज किया है, लेकिन अब वक्त आ गया है सरकार की विदाई का। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरिता गैना, प्रदेश उपाध्यक्ष राधा भारद्वाज, प्रदेश मंत्री दीपा नाथावत, ज्योति ज्यानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी स्नेहा काम्बोज शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक वर्तिका सैन, महिला मोर्चा जयपुर जिला अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी,अमरावती शर्मा, अंजू मिश्रा, एकता अग्रवाल आदि अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

    लाल डायरी लहरा कर और थाली नाद कर किया विरोध प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें:– Tobacco Free Youth Campaign : सावन में हुआ होलिका दहन !

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here