हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें PSEB ने 10वीं...

    PSEB ने 10वीं का रिजल्ट किया घोषित, इन बच्चों ने किया टॉप | PSEB Class 10 Results 2023

    PSEB Class 10 Results
    PSEB Class 10 Results

    PSEB Punjab Board 10th Result 2023 Live Updates पंजाब बोर्ड ने 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित कर दिया है। आप पंजाब बोर्ड की आॅफिशियल वेबसाइल pseb.ac.in पर रिज्लट देख सकते हैं। आपको बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान 12वीं कक्षा की स्टूडेंट की तर्ज पर पंजाब में 10वीं कक्षा के पहले तीन टॉपर्स को इनामी धन राशि से सम्मानित की घोषणा करेंगे।

    पीएसईबी 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित | PSEB Class 10 Results 2023 Live

    इससे पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया, जिसमें पहले तीन स्थान लड़कियों ने हासिल किये हैं। ह्यूमैनटीज़ ग्रुप में पहला स्थान दसमेश काॅन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल सरदूलढ़ की सुजान कौर ने 500 में से 500 अंक लेकर हासिल किया । इसी तरह एम. एस. डी. सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल बठिंडा की श्रेया सिंगला ने 498 नंबर हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया है। लुधियाना के बी. सी. एम. सीनियर सेकंडरी स्कूल एच. एम 150 जमालपुर कालोनी फोकल प्वाइंट लुधियाना ने 497 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

    बोर्ड की तरफ से आज घोषित किये गए नतीजों अनुसार  साईंस का 98.68, कॉमर्स का 98.30 फीसद, ह्यूमैनिटी का 90.62 और वोकेशनल का नतीजा 84.66 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इस साल 6.25 प्रतिशत छात्रों की कम्पार्टमेंट आई है।
    विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस बार 296709 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 274378 विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि 3637 विद्यार्थी फेल हुए हैं।

    इसके अलावा 18569 विद्यार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है और 125 विद्यार्थियों का नतीजा रोका गया है। उन्होंने बताया कि लड़कियों का पास प्रतिशत 95.14 रहा और लड़कों का पास प्रतिशत 90.25 रहा है। शहरी क्षेत्रों भी में पास प्रतिशत 92.90, ग्रामीण क्षेत्रों में 92.17 प्रतिशत, सरकारी स्कूलों में 91.86 प्रतिशत, निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 94.77 और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत 91.03 रहा है। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विद्यार्थियों, अध्यापकों और उनके अभिवावकों को बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें:– अमेरिकी वीजा का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here