गाजियाबाद(सच कहूँ रविंद्र सिंह )। गाजियाबाद पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ के कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद कमिश्नरेट ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। विगत वर्ष की तुलना में जनपद में अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पुलिस आयुक्त द्वारा नियमित गोष्ठियों और मार्गदर्शन से अधीनस्थों को निर्देशित कर, अपराधियों पर अंकुश लगाने और नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रणाली स्थापित की गई है। फीडबैक सेल के माध्यम से 18 मई 2025 से 31 मार्च 2026 तक 1,05,327 नागरिकों से सेवाओं पर प्रतिक्रिया प्राप्त की गई, जिनमें से 99.999995 फीसद सकारात्मक रही।
कमिश्नरेट गाजियाबाद में लागू एक्ज़िक्यूटिव मजिस्ट्रेटीय शक्तियों का प्रभाव अपराध नियंत्रण में स्पष्ट रूप से दिखा। वर्ष 2025 में 5,564 अपराधियों के विरुद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई, जिससे आपराधिक घटनाओं में भारी कमी आई।पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने कहा कि जनता की संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है और कमिश्नरेट गाजियाबाद अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और पारदर्शी पुलिस सेवाओं के लिए मिसाल बन चुका है। नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और संगठन की सक्रियता पूरे जनपद में देखी जा रही है।
सर्दी के मौसम में अपराध दर में सुधार
नवम्बर 2025 से मार्च 2026 तक शीतकालीन महीनों में अपराधों में इस प्रकार कमी दर्ज हुई:, लूट: 71.4 फीसद कमी आई ,मोबाइल स्नैचिंग: 80.8फीसद कमी, नकबजनी: 53.3फीसद कमी, वाहन चोरी: 30.35फीसद कमी ,अन्य चोरी: 45.39फीसद कमी आई है। फ़िलहाल जनपद में 22.5 फीसद एफआईआर की कमी देखी गई।















