हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी दूसरे केसों से भी बरी होकर जल्द संगत के बीच आएं: राजकुमार शर्मा

    Sirsa News
    Sirsa News पूज्य गुरु जी दूसरे केसों से भी बरी होकर जल्द संगत के बीच आएं: राजकुमार शर्मा

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार शर्मा ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को रणजीत सिंह हत्याकांड में बरी करने के कोर्ट फैसले पर खुशी जताई। राजकुमार शर्मा ने कहा कि मैं इस फैसले का आदर और सम्मान करता हूं।उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई के अनेक कार्य कर रहा है जिससे समाज का भला हो रहा है।

    पूज्य गुरु जी को बरी कर हाईकोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी किया: वीरेश शांडिल्य

    उन्होंने कहा कि जब गुजरात में भूकंप आया या सरसा में जब बाढ़ आई तो डेरा सच्चा सौदा की सेवादारों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया। राजकुमार शर्मा ने कहा कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि गुरुजी जल्द ही दूसरे केसों में भी बरी होकर संगत के बीच आएं। कोर्ट ने आज दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। गुरु जी के बाहर आने से उनके द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई कार्यों को और अधिक गति से किया जा सकेगा। राजकुमार शर्मा ने कहा कि वे स्वयं और उनके दिवंगत पिता होशियारी लाल शर्मा अक्सर डेरा सच्चा सौदा में जाते हैं और पूज्य गुरुजी से अनेक बार भेंट की है। पूज्य गुरुजी ने नशे व बुराइयां छुड़वाने व समाज सुधार की दिशा में अनेक मील पत्थर स्थापित किए हैं। पूज्य गुरुजी के एक आह्वान पर हजारों लाखों सेवादार मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

    High Court: सच की हुई जीत, रंजीत मर्डर केस में पूज्य गुरु जी के खिलाफ केस खारिज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here