हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश पूजनीय माता ज...

    पूजनीय माता जी के इलाज के लिए पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को मिली पैरोल

    Saint Dr. MSG (Gurmeet Ram Rahim Singh Ji) taught the lesson of humanity - Sach Kahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को एक दिन (शुक्रवार) की पेरोल दी गई। यह पेरोल पूज्य गुरु जी के पूजनीय माता नसीब कौर जी इन्सां के ईलाज के लिए दी गई थी। इससे पहले भी पूज्य गुरु जी दो बार आ चुके हैं। वर्णननीय है कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत दुनिया भर में मानवता भलाई के 135 कार्य चला रही है। (Ram Rahim)

    आप जी ने 29 अप्रैल को सुनारिया से भेजे एक पावन पत्र में साध-संगत को महामारी में कोरोना से जंग लड़ रहे कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, नर्सों, एम्बुलेंस ड्राइवरों और पुलिस मुलाजिमों को नींबू पानी व फल बांटने के साथ-साथ सैल्यूट करने के वचन किए थे, जिस पर अमल कमाते हुए अलग-अलग राज्यों की साध-संगत द्वारा लाखों की तादाद में कोरोना योद्धाओं को फल बांटे जा रहे हैं और नींबू पानी पिलाया जा रहा है। कोरोना योद्धाओं ने साध-संगत की तरफ से मिले सम्मान व हौंसला अफजाई के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रशंसा की है और साध-संगत का धन्यवाद किया। (Ram Rahim)