हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश पुलवामा मुठभे...

    पुलवामा मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

    Pulwama encounter

    श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में घेराबंदी एवं तलाश अभियान (कासो) के दौरान शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के पंजगाम में आतंकवादियों के छुपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से संयुक्त रूप से तड़के कासो शुरू किया गया था। जब सुरक्षा बल के जवान गांव की घेराबंदी करने के बाद खास इलाके की ओर बढ़ रहे थे तो पहले से छिपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।

    सुरक्षा बलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में फिर से तलाश अभियान शुरू किया तो उपनर फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। इसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने छिपे तीसरे आतंकवादी को भी मार गिराया। तीनों आतंकवादियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही यह अभियान पूरा हो गया। लोगों से तलाशी पूरी होने तक मुठभेड़ स्थल के आस-पास नहीं जाने की अपील की गई है। इस बीच अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए पुलवामा में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।