हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश Amritsar Blas...

    Amritsar Blast: गोल्डन टेंपल के पास फिर धमाका, 5 गिरफ्तार

    Amritsar-Blast
    गोल्डन टेंपल के पास फिर धमाका

    डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट किया, 5 आरोपियों गिरफ्तार

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पिछले कुछ दिनों से अमृतसर ( Amritsar Blast) में एक के बाद एक धमाकों की खबरें आ रही थीं। 10 मई यानी बुधवार की आधी रात को श्री हरमंदिर साहिब के पास एक और जोरदार धमाका हुआ। यह तीसरा धमाका था। विस्फोट की यह जगह पहले वाली जगह से बिल्कुल अलग थी। जिसके बाद घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल को चारों तरफ से सील कर दिया गया है।

    डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट किया | Amritsar Blast

    डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘पुलिस ने धमाकों की गुत्थी सुलझा ली है…5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वे आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने आगे लिखा है- ‘पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निदेर्शानुसार पंजाब में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध।

    पहले दो धमाके हरमंदिर साहिब में हुए, तीसरा धमाका बीती रात हुआ | Amritsar Blast

    पहले दो विस्फोट हरमंदिर साहिब की ओर जाने वाले हेरिटेज कॉरिडोर में हुए, लेकिन यह हरमंदिर साहिब कॉरिडोर में श्री गुरु रामदास सराय के पीछे लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर हुआ। तीसरा धमाका बुधवार आधी रात को श्री हरमंदिर साहिब के पास एक और जोरदार धमाका हुआ। यह ब्लास्ट साइट पहले वाले से बिल्कुल अलग है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here