हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब विधानसभ...

    पंजाब विधानसभा: अब चुनावी दंगल में उतरेगा किसान मोर्चा

    Punjab Assembly sachkahoon

    राजेवाल होंगे सीएम फेस

    • राजेवाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा अलग अलग विचारधारा के लोगों के साथ बना

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में 32 किसान संगठनों में से 22 संगठनों ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। 22 संगठनों ने पंजाब संयुक्त समाज मोर्चा नाम से पार्टी बनाई है। किसानों की ये पार्टी पंजाब के सभी 117 सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। किसानों के इस मोर्चा की का चेहरा बलबीर सिंह राजेवाल होंगे। प्रेस कान्फ्रेंस में बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा अलग अलग विचारधारा के लोगों के साथ बना है। हम एक बहुत बड़ी लड़ाई जीत कर आए हैं। उन्होंने कहा कि हम से लोगों की उम्मीद बढ़ गई है हम पर लोगों का दबाव बना अगर वो मोर्चा जीत सकते हैं तो पंजाब के लिए भी कुछ कर सकते हैं।

    क्या है मामला

    गौरतलब है कि दिल्ली बार्डर पर आंदोलन के दौरान ही कई किसान संगठन चुनाव मैदान में उतरने की बात कह चुके थे। इसको लेकर किसान संगठनों के बीच आपसी खींचतान भी दिखी। कई संगठनों का कहना था कि यह उचित नहीं है। इस बीच किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी पहले ही पार्टी की घोषणा कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि चढ़ूनी की कहना है कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here