हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home देश दूसरी बार विव...

    दूसरी बार विवाह बंधन में बंधे पंजाब के सीएम भगवंत मान

    Bhagwant Mann Marriage

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (48) वीरवार को दूसरी बार दूल्हा बने। उन्होंने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ मुख्यमंत्री आवास पर फेरे लिए। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिता की तो मंत्री राघव चड्ढा ने भाई की रस्में अदा की। शादी में भगवंत मान और गुरप्रीत कौर के परिवार के अलावा केजरीवाल का पूरा परिवार भी शामिल हुआ।

    बता दें कि 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत से 16 साल छोटी हैं। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी। भगवंत की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक ले लिया था। पहली शादी से भगवंत मान के 2 बच्चे दिलशान (17) और सीरत (21) हैं और वे दोनों अपनी माँ के साथ अमेरिका में ही रहते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here