हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ सीएम भगवंत मा...

    सीएम भगवंत मान का ऐलान : पंजाब में अब घर-घर भी पहुंचेगा राशन

    Bhagwant Mann

    सरसा (रविन्द्र शर्मा)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक बार फिर बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री मान ने ऐलान किया कि अब से पंजाब में लोगों को राशन की दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि पात्र परिवारों को घर पर भी राशन मुहैया करवाया जाएगा। एक प्रैस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राशन की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। वहीं राशन की दुकान वाला पात्र परिवारों से फोन पर जानकारी प्राप्त करेगा कि वह घर पर है या नहीं। बता दें कि इससे पहले भी सीएम मान कई बड़ी घोषणा कर चुके हैं।

    उन्होंने सरकार बनते ही सबसे पहले प्रदेश के युवाओं के लिए 25 हजार नई नौकरियों और 35000 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान किया था। वहीं दूसरा ऐलान था विधायकों को सिर्फ एक ही टर्म की पेंशन देने का, जिससे सरकारी खजाने से बड़ा बोझ कम होने की संभावना है। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत के प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है और जनता को इस सरकार से बड़ी उम्मीद हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here