हमसे जुड़े

Follow us

30.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home खेल PBKS vs GT: इ...

    PBKS vs GT: इस खिलाड़ी की बदौलत पंजाब ने गुजरात टाइटंस को दी शिकस्त

    PBKS vs GT
    PBKS vs GT: इस खिलाड़ी की बदौलत पंजाब ने गुजरात टाइटंस को दी शिकस्त

    PBKS vs GT:  मुल्लांपुर। अपना पहला आईपीएल मुकाबला खेल रहे कूपर कोनोली (नाबाद 72 ) के शानदार अर्धशतक से पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को मंगलवार को तीन विकेट से हराकर लगातार छठे साल जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत जीत के साथ की। पंजाब ने गुजरात को 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन पर रोकने के बाद 191 ओवर में सात विकेट पर 165 रन बनाकर जीत हासिल की। कोनोली ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। कोनोली ने विजयी चौका मारा। पंजाब किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की। प्रियांश आर्य ने एक छक्का लगाकर शुरूआत की, लेकिन कैगिसो रबाडा ने उन्हें एक तेज शॉर्ट बॉल पर आउट कर दिया।

    कूपर कोनोली प्रभसिमरन सिंह के साथ आए और दोनों ने जबरदस्त बैटिंग की। इसकी शुरूआत रबाडा के खिलाफ एक अटैक से हुई, जहाँ उन्होंने एक ओवर में तीन छक्के मारे और रेगुलर इंटरवल पर बाउंड्री लगती रहीं। राशिद ने प्रभसिमरन के आउट होने पर 76 रन की पार्टनरशिप खत्म की। इस बीच, आईपीएल में डेब्यू कर रहे आॅस्ट्रेलिया के कोनोली ने रन बनाए। उनके कुछ छक्के आसान लग रहे थे। श्रेयस अय्यर ने अशोक की गेंद पर कुछ छक्के मारे और होस्ट टीम के लिए रन-चेज आसान लग रहा था। लेकिन पहली इनिंग की तरह, इसमें भी कुछ रुकावट आई। 13वें ओवर में आए प्रसिद्ध ने अपनी पहली ही बॉल पर श्रेयस को आउट कर दिया और पंजाब अचानक 110/2 से 118/6 पर आ गया, क्योंकि वढेरा, शशांक और स्टोइनिस सस्ते में आउट हो गए। कोनोली ने 34 गेंदों में एक चौका लगाकर फिफ्टी बनाई और रबाडा की गेंद पर छक्का लगाकर पंजाब कैंप का माहौल शांत किया। यानसन ने भी छक्का मारा लेकिन उसके बाद वह संघर्ष करते दिखे और आखिर में अशोक ने उन्हें आउट कर दिया। आखिरी दो ओवर में 16 रन चाहिए थे और सिर्फ 3 विकेट बाकी थे, मैच रोमांचक मोड़ पर था। लेकिन प्रसिद्ध के आखिरी से पहले वाले ओवर में 14 रन बने, जिसमें बार्टलेट का चौका और कोनोली का छक्का शामिल था। और फिर इस युवा आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने, जिसने शानदार बल्लेबाजी की, विजयी रन बनाए।