हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Punjab Sarkar...

    Punjab Sarkar: पंजाब सरकार ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों को किया सम्मानित

    Chandigarh News
    Chandigarh News: फाईल फोटो

    डेरा सच्चा सौदा के महान कार्य को लेकर कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल ने किया सम्मानित | Chandigarh News

    • मोहाली में बहुमंजिला बिल्डिंग जमींदोज होने के बाद शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी ने चलाया था दिन-रात राहत कार्य

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Sarkar: गणतंत्र दिवस पर डेरा सच्चा सौदा को मोहाली में पंजाब सरकार द्वारा सम्मानित करते हुए डेरा सच्चा सौदा की प्रशंसा की गई। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा गठित की गई शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों द्वारा मोहाली में किए गए बचाव कार्यों की दिल से तारीफ की गई। मोहाली में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के जिम्मेवार चमन खान को डेरा सच्चा सौदा के नाम सर्टीफिकेट देते हुए सम्मानित किया। Chandigarh News

    चंडीगढ़ ब्लॉक के 85 मैंबर चमन खान इन्सां ने ‘सच कहूँ’ से बात करते हुए बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के नक्शे कदम पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी हर समय मानवता की सेवा के लिए तैयार रहती है। और बीते कुछ दिन पहले जब मोहाली में बहुमंजिला बिल्डिंग जमींदोज हो गई थी, जिसके बाद जब सूचना मिली तो शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के 100 के करीब सेवादार तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए व दिन-रात एक कर सेवा कार्य करते हुए बिल्डिंग के मलबे को उठाकर नीचे दबी कीमती जिंदगियों को बचाने की कोशिश की गई। Chandigarh News

    इस दौरान डेरा सच्चा सौदा की इस संस्था द्वारा की गई सेवा को देखकर प्रशासन व सरकार ने मुक्तकंठ से सरहाना की थी, जिसके बाद गणतंत्र दिवस पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी को सम्मानित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा निर्णय लिया गया था, जिसके चलते ही 26 जनवरी को मोहाली में गणतंत्र दिवस के समारोह दौरान सम्मान-पत्र दिया गया। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– Darjeeling: पश्चिम बंगाल की साध-संगत ने जरूरतमंदों को राशन देकर मनाया पावन अवतार दिवस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here