हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब सीएम भगवंत मा...

    सीएम भगवंत मान का पंजाबियों को तंदुरुस्त बनाने का ऐलान

    Bhagwant Mann
    Bhagwant Mann सरकार ने कच्चे कर्मचारियों पर लिया बड़ा फैसला, जारी किया यह फरमान

    लोगों को सिखाएंगे फ्री योग

    चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) प्रदेश की जनता को स्वस्थ रखने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) नई पहल कर रहे हैं। इसलिए पंजाब सरकार पूरे राज्य में ‘सीएम योगशाला’ (CM Yogashala) शुरू करने जा रही है। सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो जारी कर पंजाब के 4 जिलों से इसकी शुरूआत करने का ऐलान किया है। इनमें अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि अगर यहां के लोग योग सीखना और अभ्यास करना चाहते हैं तो पंजाब सरकार की तरफ से मुफ्त योग प्रशिक्षक भेजे जाएंगे।

    यह भी पढ़ें:– भारत में पहली बार ठंडी छत नीति 20023-28 तेलंगाना में शुरू

    भागदौड़ भरी जीवनशैली के चलते योग गायब

    सीएम मान ने कहा है कि पंजाब के लोगों को रोग मुक्त बनाने के लिए जल्द ही पूरे प्रदेश में योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग देश की परंपरा और विरासत का हिस्सा है, लेकिन लोग इसे लगातार भूलते जा रहे हैं। मान ने कहा कि वे भी सुबह-सुबह योग करते हैं और इसके कई फायदे हैं, लेकिन भागदौड़ भरी जीवनशैली के चलते योग गायब हो गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here