हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home चंडीगढ़ प्रदेश के 180...

    प्रदेश के 1807 खिलाड़ी 5.94 करोड़ की राशि से होंगे पुरस्कृत

    Chandigarh News
    Chandigarh News: केन्द्र को नहीं काटने देंगे 8 लाख परिवारों के राशन कार्ड, नहीं रुकेगा राशन: सीएम

    खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने दी जानकारी | Chandigarh News

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। खेलों और खिलाड़ियों के अनुकूल माहौल सृजन करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील पंजाब सरकार  (Punjab Sarkar) अब पिछले पाँच सालों के नकद इनामी राशि से वंचित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर खेल विभाग द्वारा 2017 से अब तक नकद इनामी राशि से वंचित रहे राज्य स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के पदक विजेता 1807 खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई है। मुख्यमंत्री 29 अगस्त को बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-2 के उदघाटन समारोह के अवसर पर इन 1807 खिलाड़ियों को कुल 5.94 करोड़ रुपए की इनामी राशि से सम्मानित करेंगे। Chandigarh News

    खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने रविवार को यहां जारी प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के संज्ञान में आया था कि राज्य में बहुत से खिलाड़ी ऐसे थे जिनको पदक जीतने के बावजूद पिछले पाँच सालों से नकद इनामी राशि नहीं मिली। मुख्यमंत्री मान द्वारा निर्देश दिए गए कि खेल विभाग इन खिलाड़ियों की सूची तैयार करके इनका हक दें। खेल विभाग द्वारा साल 2017 से अब तक ऐसे 1807 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है, जिनकी कुल इनामी राशि 5,94,45,400 (5.94 करोड़) रुपए बनती है। यह खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं। Chandigarh News

    खेल मंत्री ने कहा कि अब इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को बठिंडा में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-2 के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री नकद इनामी राशि से सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा नई खेल नीति बनाई गई है और अगले सालों में किसी भी खिलाड़ी को उसका बनता मान-सम्मान तुरंत दिया जाएगा।

    हेयर ने नकद इनामी राशि से सम्मानित किए जाने वाले 1807 खिलाड़ियोंं के विवरण जारी करते हुए बताया कि 2017-18 साल के 997 खिलाड़ियों को 1.58 करोड़ रुपए, 2018-19 के 135 खिलाड़ियोंं को 47.96 लाख रुपए, 2019-20 के 287 खिलाड़ियों को 1.75 करोड़ रुपए, 2020-21 के 51 खिलाड़ियों को 19.05 लाख रुपए, 2021-22 के 203 खिलाड़ियों को 1.32 करोड़ रुपए और पिछले साल हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में सर्विसज द्वारा पदक जीतने वाले 10 खिलाड़ियोंं को 41 लाख रुपए। इस तरह कुल 1807 खिलाड़ियों को 5,94,45,400 (5.94 करोड़) रुपए से सम्मानित किया जाएगा। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– बाप की रंजिश में बेटे पर जानलेवा हमला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here