हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home देश Punjab Haryan...

    Punjab Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में बारिश की संभावना, लू से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Himachal Weather
    Himachal Weather:हिमाचल में मानसून फिर दिखा सकता है रौद्र रूप, तीन अगस्त तक अलर्ट

    चंडीगढ़। हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने अपना भयानक रूप दिखाना शुरू (Punjab Haryana Weather) कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से हरियाणा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार यानी आज से अगले 4 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। IMD ने इसके लिए आॅरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की स्थिति बन गई है। कई इलाकों में बर्फबारी भी हुई है।

    माझा और दोआबा जिलों में लू का कहर

    जिसका असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। पंजाब के माझा और दोआबा जिलों में लू का कहर जारी है। दोपहर में जहां लुधियाना का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और पटियाला का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, वहीं काफी बदलाव आया है।

    50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार | Punjab Haryana Weather

    हिमाचल में हो रही बर्फबारी का असर अब हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। यहां भी मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं, कई जिलों में आज बारिश, ओलावृष्टि भी हो सकती है, इसके अलावा 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here