पंजाब : राजपुरा में जेपी नड्डा की रैली आज

Delhi Elections
Delhi Elections: दिल्ली में हुआ चुनाव का ऐलान, इस दिन हो रहे हैं चुनाव और इस दिन परिणाम!

राजपुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शनिवार को राजपुरा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। राजपुरा की पुरानी अनाज मंडी में होने वाली इस रैली से पार्टी को काफी उम्मीद हैं। इससे पूर्व पटियाला प्रभारी व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने मंडी का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा का मकसद पंजाब का समुचित विकास करना है। इस साथ ही डॉ. अरविंद शर्मा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा गठबंधन की सरकार बनते देख विरोधी पार्टियां घबराहट हैं। इसी का परिणाम है कि वे ओछी राजनीति पर उतर आई हैं। लेकिन आने वाले चुनाव में पंजाब की जनता ऐसे लोगों को कड़ा सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर पंजाब भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पूरे जोश से भरे हैं। ये रैली विरोधियों को ऐसा मुंहतोड़ जवाब देगी कि वे सोच भी नहीं सकते।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here