हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home खेल IPL 2025 Fina...

    IPL 2025 Final: क्वालीफायर-1 को 14 में से 11 बार जीतने वाले ने ही जीता आईपीएल का खिताब!

    IPL 2025 Final
    IPL 2025 Final: क्वालीफायर-1 को 14 में से 11 बार जीतने वाले ने ही जीता आईपीएल का खिताब!

    PBKS vs MI IPL 2025: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स ने रविवार को अहमदाबाद के मैदान पर मुंबई इंडियंस को पाँच विकेट से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब ने टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार खिताबी मुकाबले में स्थान बनाया है। इससे पहले पंजाब की टीम वर्ष 2014 में फाइनल में पहुँची थी। IPL 2025 Final

    पंजाब किंग्स ने दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई, आरसीबी से होगा मुकाबला

    आईपीएल 2025 का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद में ही खेला जाएगा, जिसमें पंजाब किंग्स का आमना-सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से होगा। आरसीबी की टीम ने पहले क्वालीफायर में पंजाब को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। यह नौ वर्षों के अंतराल के बाद अवसर है, जब बैंगलोर की टीम खिताबी मैच खेलेगी। इससे पहले वह 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंच चुकी है, किन्तु खिताब जीतने में असफल रही।

    आईपीएल के नियमों में वर्ष 2011 से प्लेऑफ प्रणाली लागू की गई थी, जिससे पहले 2008 से 2010 तक सेमीफाइनल प्रारूप में प्रतियोगिता का नॉकआउट चरण आयोजित होता था। प्लेऑफ प्रारूप के अनुसार अंकतालिका में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो अवसर प्राप्त होते हैं। इतिहास बताता है कि 2011 से 2024 तक हुए 14 सीज़नों में से 11 बार क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम ने अंततः खिताब पर कब्ज़ा जमाया है, जो इस मुकाबले की महत्ता को दर्शाता है।

    आरसीबी की संभावित टीम | IPL 2025 Final

    विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल, ब्लेसिंग मुजारबानी, टिम सेफर्ट।

    पंजाब किंग्स की संभावित टीम

    नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), मुशीर खान, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई, एरोन हार्डी, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, मिशेल ओवेन, काइल जैमीसन। IPL 2025 Final

    PBKS vs MI IPL 2025 Final: पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची ये टीम! एक खिलाड़ी मुंबई पर पड़ा भारी!