हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home चंडीगढ़ पंजाब पुलिस न...

    पंजाब पुलिस ने फैक्ट्रियों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के सामान सहित छह सदस्यों को गिरफ्तार किया

    Mohali News
    Mohali News: पंजाब पुलिस ने फैक्ट्रियों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया

    एक पिकअप, चोरी के 10 लाख के सामान सहित छह गिरफ्तार

    • आरोपियों में पिता-पुत्र भी शामिल, कई वारदातें सुलझी | Mohali News

    मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Police: पंजाब पुलिस ने फैक्ट्रियों को निशाना बनाने वाले एक चोर गिरोह के 6 सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों से वारदातों में प्रयोग की जाने वाली महिंद्रा पिकअप और चोरी किया हुआ 10 लाख का सामान बरामद हुआ है। यह कार्रवाई मोहाली पुलिस की तरफ से की गई। Mohali News

    मोहाली की एसपी इन्वेस्टिगेशन ज्योति यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी हरियाणा और पंजाब के रहने वाले है। वहीं, आरोपियों में पिता व पुत्र भी शामिल है। आरोपियों के पकडे जाने से कई वारदातें सुलझ गई हैं। Mohali News

    पुलिस से पता चला है कि खासकर मोहाली जिले के खरड़ और कुराली के एरिया में लगातार गिरोह द्वारा फैक्ट्रियों को निशाना बनाया जा रहा था। इस संबंधी शिकायतें मिलने के बाद पुलिस की तरफ से केस दर्ज किए गए थे। पांच सितंबर को सेक्टर-125 निवासी रिशीपाल की शिकायत पर केस दर्ज किया थ। इस तरह 14 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 निवासी ने बताया कि उनकी घंडूआं में है। जिसमें 20 के करीब मुलाजिम है। उसकी फैक्ट्री में 29 और 30 अगस्त को चोरी हुई थी। करीब ढाई लाख का सामान चोर ले गए थे।

    यहां के रहने वाले हैं आरोपी | Mohali News

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान साजन वासी रथपुर कॉलोनी पिंजौर जिला पंचकूला, विशाला वासी कुराली, राहुल वासी रथपुर कॉलोनी पिंजौर जिला पंचकूला हरियाणा, बताब वासी गांव चंडी कोटका जिला पंचकूला, सुनील निवासी जिला पंचकूला और हजूरी नवासी कुराली शामिल है। कई आरोपियों पर पहले भी केस दर्ज है।

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: सेब से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलटी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here