हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नशों के खिलाफ...

    नशों के खिलाफ सड़कों पर उतरी पंजाब पुलिस

    लुधियाना में डीजीपी के नेतृत्व में कई इलाकों में चला सर्च अभियान

    • लोगों ने परेशान करने का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

    लुधियाना। (सच कहूँ/रघबीर सिंह) पंजाब पुलिस की तरफ से मंगलवार को राज्य में नशे के खिलाफ चलाया गया। इसके तहत पुलिस ने लुधियाना के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। लुधियाना के अलावा मोगा सहित कई जिलों में यह चेकिंग की जा रही है। डीजीपी गौरव यादव खुद लुधियाना पहुंचे और उनके नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। मुहिम के तहत डीजीपी, पुलिस कमिश्नर और पुलिस के करीब 250 अधिकारी, कर्मचारी शामिल थे। पुलिस की तरफ से सलेम टाबरी के पीरु बंदा एरिया में और आंबेडकर नगर की खोड़ा कॉलोनी में चेकिंग की गई। पूरे इलाके को पुलिस की तरफ से घेरा गया और घरों में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की तरफ से एरिया में खड़े वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ घरों में बाथरुम, बैडरुम आटे की टंकी को भी चेक किया गया।

    यह भी पढ़ें:– रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा, दो की मौत, 3 घायल

    गौरतलब है कि लुधियाना में बड़े पैमाने पर नशे की तस्करी होती है। इसके अलावा मोगा की बत्ती सादा वाली में पुलिस प्रशासन ने सर्च अभियान चलाया। एसएसपी मोगा के आदेशों के अनुसार घर-घर में चलाए तलाशी अभियान के दौरान नशा तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना है। बता दें कि नशा तस्करी के लिए बदनाम गांव तलवंडी कलां में पुलिस कर बार रेड कर चुकी है, लेकिन हाथ कुछ भी नहीं आता है। भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो जाते हैं। तलवंडी कलां जालंधर रोड स्टेट हाईवे पर स्थित है। यहां पर अमृतसर के बॉर्डर से आने वाला नशा सप्लाई होता है और इसके लिए यह गांव बदनाम है।

    गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भी नशे का मामला काफी गर्माया था। गांव तलवंडी कला में नशा करने वालों की वीडियो कई बार वायरल हो चुकी हैं। एक बार तो जब पंचायत ने नशा करते हुए एक युवक को पकड़ा तो उससे पूछा गया कि वह नशा कहां से लेकर आया है तो उसका कहना था कि आधा गांव बेच रहा है कहीं से भी ले लो। इसके बाद यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। सर्च अभियान के बाद घोड़ा कॉलोनी के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का खामियाजा पूरा कॉलोनी को भुगतना पड़ रहा है। पुलिस अक्सर सर्च अभियान के चक्कर पूरी कॉलोनी वासियों को तंग परेशान करती है। सर्च अभियान के दौरान कुछ भी नहीं मिला।

    अपराधों में 60 प्रतिशत अवैध हथियार इस्तेमाल होते हैं : डीजीपी

    पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मंगलवार को माना कि अपराधों में इस्तेमाल होने वाले हथियारों में 60 फीसदी अवैध हथियारों का होता है। यादव ने कहा कि हाल में हुई हत्या की दो घटनाओं के पंजाब सरकार ने गन कल्चर समाप्त करने के लिए नए लाइसेंसी हथियार जारी करने पर रोक लगाई है और अब तक जारी लाइसेंसी हथियारों की समीक्षा करने की घोषणा की है। अलावा इसके, सोशल मीडिया समेत हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन, भड़काऊ गीतों और घृणा बयानों पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की प्रदेशव्यापी छापेमारी के बीच यहां आए थे और पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में आज छापेमारी की गई है।उन्होंने दोहराया कि किसी को गन कल्चर को बढ़ावा देने नहीं दिया जाएगा। जिन्होंने लाइसेंसी हथियार लिए हैं, उनकी समीक्षा की जाएगी। यादव ने कहा कि अपराधों में 60 प्रतिशत अवैध हथियार इस्तेमाल होते हैं। इन्हें रोकने के लिए लगातार ट्रैप लगाए जाएंगे। पंजाब में हो रहे अपराधों की गिरफ्तारियां दिल्ली पुलिस के करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के साथ अच्छा टाइअप है जिससे पंजाब में वारदातें कर दिल्ली भागने वाले गिरोहबाजों को दबोचने में आसानी हो रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here