हमसे जुड़े

Follow us

37.1 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Punjab Public...

    Punjab Public Holidays: खुशखबरी, पंजाब में 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, जानें…

    Punjab Public Holidays
    Punjab Public Holidays: खुशखबरी, पंजाब में 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, जानें...

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Punjab Public Holidays: पंजाब के लोगों के लिए मार्च महीने में खुशखबरी है। राज्य सरकार ने तीन लगातार दिन सरकारी अवकाश घोषित किए हैं, जिससे छात्रों, कर्मचारियों और आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है।

    मिली जानकारी के अनुसार, 21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फितर के अवसर पर पंजाब में सरकारी अवकाश रहेगा। इस दिन पूरे राज्य के स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

    इसके अगले दिन 22 मार्च (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। वहीं, 23 मार्च (सोमवार) को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत दिवस के अवसर पर भी सरकारी छुट्टी रहेगी।

    इस प्रकार, पंजाब में 21 से 23 मार्च तक लगातार तीन दिन सरकारी छुट्टी रहेगी। लगातार छुट्टियों का लाभ उठाकर लोग पारिवारिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं और अपने यात्राओं की योजना भी बना सकते हैं।

    सरकार की इस घोषणा से न केवल आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि छात्रों और कर्मचारियों को भी लंबी छुट्टियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

    यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा के बीपीएल परिवारों की हो गई मौज, सरकार से मिलेंगे इतने हजार रुपये