हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ट्रक-क्रूजर भ...

    ट्रक-क्रूजर भिड़ंत, 14 लोगों की मौत

    • मृतकों में 13 शिक्षक शामिल

    Fazilka,Sachkahoon News: पंजाब में फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर शुक्रवार को सुबह गहरी धुंध के बीच स्कूली शिक्षकों को ले जा रहे क्रूजर गाड़ी और सामने से आ रहे एक ट्रक के बीच भिड़ंत होने से 14 लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घटना यहां से लगभग 10 किलोमीटर दूर चांदमारी गाँव के निकट हुई, जिसमें एक वाहन में सवार कुल 15 में से 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में विभिन्न स्कूलों के 13 शिक्षक तथा वाहन चालक हैं। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शेष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने मौके पहुंच कर हताहतों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां छह लोगों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में से 12 की शिनाख्त सुरजीत घई, तजिंदर कौर, शंकर लाल, सुखजीत सिंह, आशीष कटारिया, संदीप, नताशा, शीतल, मनोहर लाल, बिंदिया, रामपाल और नज्म के रूप में हुई है। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here