हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More

    JEE Advanced AAT Result 2024 : अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल के पूर्वांशु गर्ग ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 4584

    Pehowa News
    JEE Advanced AAT Result 2024 : अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल के पूर्वांशु गर्ग ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 4584

    JEE Advanced AAT Result 2024: पिहोवा (सच कहूँ न्यूज)। अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल के 12वीं के छात्र पूर्वांशु गर्ग ने जेईई एडवांस 2024 में ऑल इंडिया रैंक 4584 हासिल करके नाम रोशन किया है। इससे स्कूल में खुशी का माहौल है। डायरेक्टर साहिल काहड़ा ने बताया कि पूर्वांशु गर्ग ने इससे पूर्व सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणाम में नॉन मेडिकल से 97.8 प्रतिशत अंक लेकर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और अब जेईई मुख्य परीक्षा 2024 के तहत प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसने 99.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी जीत का परचम लहराया है। Pehowa News

    बच्चों को नैतिक व व्यवहारिक ज्ञान देना भी बहुत जरूरी | Pehowa News

    उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति छात्रों को उत्साहित करने की ओर स्कूल में विशेष ध्यान दिया जाता है। किताबी शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को नैतिक व व्यवहारिक ज्ञान देना भी बहुत जरूरी है। संस्थान का हमेशा प्रयास रहा है कि बच्चे प्रशासनिक, सैन्य, चिकित्सा आदि क्षेत्र में जाकर राष्ट्र की सेवा करें ताकि विकसित भारत के स्वप्न को सरकार किया जा सके। इस मौके पर प्रिंसिपल शौबे मैथ्यू, चेयरपर्सन पूनम काहड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन काहड़ा ने भी पूर्वांशु को आशीर्वाद देते हुए उसका हौसला बढ़ाया। Pehowa News

    Kedarnath Yatra 2024: केदारनाथ यात्रा को लेकर सामने आई चौंकाने वाली बात!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here