हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश Pushkar Mela ...

    Pushkar Mela | विदेशी जोड़े ने सीखा साफा बांधना, जीत लिया दिल

    Pushkar Mela Rajasthan

    अजमेर(सच कहूँ न्यूज)। प्रसिद्ध पुष्कर मेले में आयोजित साफा प्रतियोगिता के दौरान विदेशी जोड़े की कला देख हर कोई दंग रह गया। इस प्रतियोगिता में विदेशा मेहमानों के साथ भारतीयों ने भी हिस्सा लिया। सबको पछाड़ते हुए इजराइल के कपल बारल व बारा ने बाजी मार ली। बता दें कि शनिवार को मेले में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिसमें मेला ग्राउंड में जिला प्रशासन ने विदेशी व इंडियंस के बीच मूंछ, साफा सहित क्रिकेट कॉम्पिटीशन करवाया। पहला स्थान प्राप्त करने वाले इजराइल के बारल ने बताया कि उन्हें पुष्कर मेले में आकर बहुत अच्छा लगा। पहला पुरस्कार पाकर काफी अच्छा लग रहा है।

    ये भी पढ़ें:-Kitchen Garden: Saint Dr. MSG Tips | सब्जियां होंगी, घर का खर्चा बचेगा, और पानी भी

    भीलवाड़ा के भाई-बहन रहे दूसरे स्थान पर

    राजस्थान की शान साफे की प्रतियोगिता पुष्कर के मेला ग्राउंड में शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शुरू हुई। इसमें रशिया, वङ, जर्मनी, अमेरिका, इग्लैंड, इजरायल और भारत से कुल 13 टूरिस्ट कपल ने भाग लिया। सभी को प्रतियोगिता से पहले साफा बांधने का डेमो दिया गया। 10 से 11 सेकेंड में साफा बांधकर पहला पुरस्कार इजराइल के विदेशी कपल बारल व बारा ने जीता। दूसरा पुरस्कार भीलवाड़ा के भाई-बहन मंजू एंड हरफूल, तीसरा पुरस्कार इजरायल के कपल मीका व मय को दिया गया।

    पाली के राम सिंह राजपुरोहित को पहला पुरस्कार

    मेला ग्राउंड में आयोजित हुई मूंछ प्रतियोगिता में पाली जिले के राम सिंह राजपुरोहित को पहला पुरस्कार दिया गया। उनकी मूंछें करीब 6 फीट की थीं। मूंछों के प्रदर्शन और चेहरे की सुंदरता को देखते हुए 3 हजार का कैश इनाम और ट्रॉफी दी गई। इसके साथ ही दूसरा इनाम भीलवाड़ा के ईशान खान को दिया गया। इनकी मूंछें 22 इंच की थीं। इन्हें 2 हजार का कैश इनाम दिया गया। तीसरा इनाम पाली के कुलदीप सिंह को दिया गया, जिन्हें एक हजार कैश दिया गया। इनकी मूंछ की लंबाई 12 इंच थी। मूंछ प्रतियोगिता में भारतीयों के साथ विदेशियों ने भी हिस्सा लिया। पाली का बियर्ड ग्रुप आकर्षण का केंद्र रहा।

    17 प्रतिभागियों ने किया मूंछों का प्रदर्शन | Pushkar Mela Rajasthan

    मूंछ प्रतियोगिता में भीलवाड़ा, पाली, अजमेर सहित रशिया के विदेशी पर्यटक ने भी पार्टिसिपेट किया।17 प्रतिभागियों ने सैलानियों के सामने अपनी मूंछों का प्रदर्शन किया। पाली जिले का पाली बियर्ड क्लब ग्रुप भी शामिल हुआ। ग्रुप राजस्थानी पहनावे और कल्चर के साथ कॉम्पिटीशन में उतरा। ये काफी आकर्षक लग रहे थे। पाली बियर्ड क्लब ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि उनके ग्रुप में एक व्यक्ति को तैयार होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है। इस ग्रुप ने कई मूंछ प्रतियोगिताएं करवाई हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here