हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य उत्तराखण्ड धामी ने सरोवर...

    धामी ने सरोवर नगरी में सुबह की सैर के साथ खेला क्रिकेट

    Nainital News
    धामी ने सरोवर नगरी में सुबह की सैर के साथ खेला क्रिकेट

    नैनीताल (एजेंसी)। सरोवर नगरी नैनीताल के दौरे पर आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने मंगलवार को अपने चित परिचित अंदाज में ठंडी सड़क पर सुबह की सैर के साथ क्रिकेट खेला। लोगों को मुख्यमंत्री का यह अदांज खूब भाया। खेल प्रेमियों ने मुख्यमंत्री से डीएसए मैदान को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं के बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। Nainital News

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्ताव पर अमल किया जाएगा। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री ने नैनी झील के किनारे चाय की चुस्कियां ली। इस दौरान उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और बातचीत की। सरकार के कार्यों पर भी फीड बैक लिया एवं सुझाव मांगे। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण मित्रों से भी मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान धामी की मुलाकात कुछ पर्यटकों से हुई। मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से भी वातार्लाप की और उन्हें चाय और नाश्ता कराया। Nainital News

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की यह भी कोशिश है कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले। इस दौरान मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट एवं दया किशन पोखरिया आदि लोग मौजूद रहे। Nainital News

    यह भी पढ़ें:– Para Asian Games: प्राची यादव ने पैरा कैनो में जीता स्वर्ण पदक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here