हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More

    देखते रह गए जेलेंस्की-बाइडेन, पुतिन ने तकड़ा गेम कर दिया!

    पुतिन ने यूक्रेन के चार इलाके रूस में किये शामिल

    मॉस्को (एजेंसी)। राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को यूक्रेन के चार इलाकों को रूस (Ukraine Russia) में शामिल करने के दस्तावेजो पर हस्ताक्षर किये। पुतिन ने आज क्रेमलिन में आयोजित एक समारोह में यूक्रेन के दोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसोन और जोपोरिज्जिया को रूस में शामिल करने के दस्तावेजो पर हस्ताक्षर किये और इसी के साथ आगामी कुछ दिनों में इन इलाको को औपचारिक रूप से रूस में शामिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस दौरान अपने भाषण में पुतिन ने कहा कि लोगों ने अपनी पसंद बता दी है और इन इलाको को रूस का हिस्सा बनाना यहां के लोगों की इच्छा है।

    Vladimir Putin

    उन्होंने यूक्रेन से अपना सैन्य अभियान रोकने और बातचीत शुरू करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अधिकार में लिए गए नए इलाकों को लेकर कोई बातचीत नहीं की जायेगी। वहीं यूक्रेन का कहना है कि वह अपने इलाको को मुक्त कराने के लिए लड़ाई जारी रखेगा। रूस ने जनमत संग्रह के जरिए इस हिस्सों का विलय किया है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र और अधिकतर देश इसे अवैध मान रहे है।

    यूक्रेन में कारों पर हमला, 23 की मौत

    Missile Attack

    यूक्रेन की सेना ने जपोरिजिया क्षेत्र में कारों के काफिले पर हमला किया जिससे 23 नागरिकों की मौत हो गयी और 34 अन्य घायल हो गये। यह जानकारी जपोरिजिया क्षेत्रीय प्रशासन के सदस्य व्लादिमीर रोगोव ने दी। रोगोव ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने जपोरिजिया क्षेत्र में नागरिकों के साथ-साथ कारों के काफिले पर हमला किया। रोगोव ने टेलीग्राम पर लिखा कि इस हमले में अब तक 23 नागरिकों की मौत हो चुकी जबकि 34 अन्य घायल हैं।

    Russia Ukraine War

    फिनलैंड की सीमा 30 सितंबर से रूसी पर्यटकों के लिए बंद

    फिनलैंड ने कहा है कि देश की सीमा 30 सितंबर से रूस के पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। विदेश मंत्री पेक्का हाविस्तो ने कहा कि सरकार ने सैद्धांतिक रूप से निर्णय लिया है कि उसकी सीमारूसी पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि फिनलैंड में रूसी पर्यटकों के आने से देश का अंतरराष्ट्रीय संबंध खतरे में पड़ता है। मंत्री ने कहा कि यह प्रतिबंध अगली सूचना तक जारी रहेगी।

    ब्रिटेन में तैयार किया गया नए डिजाइन का सिक्का

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here