हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More

    70 वर्ष ब्रिटेन में सत्ता की सिरमौर रहीं एलिजाबेथ द्वितीय, जानें, किसे मिलेगा कोहिनूर हीरा

    Queen Elizabeth II

    नई दिल्ली (एजेंसी)। ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। वह 96 साल की थीं। बकिंघम पैलेस ने गुरुवार देर रात उनके निधन की घोषणा की। शाही परिवार ने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर कहा, “महारानी का आज दोपहर बाल्मोरल में निधन हो गया।”महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) 1952 में सिंहासन आसीन हुयी थीं। वर्ष 2015 में वह ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी बनीं। उन्होंने महारानी विक्टोरिया के रिकॉर्ड को तोड़ा था, जिन्होंने 1837 और 1901 के बीच शासन किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब उनकी जगह प्रिंस चार्ल्स राजा के तौर पर सिंहासन पर बैठेंगे।

    Queen Elizabeth II

    जानें, कैसे ब्रिटिश राजशाही में उत्तराधिकारी का होता है चयन | Queen Elizabeth II

    • महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के 24 घंटों के भीतर नए राजा की घोषणा होती है।
    • एक्सेस काउंसिल द्वारा लंदन में सेंट जेम्स पैलेस में होगी नए राजा की घोषणा
    • उसके बाद संसद को फिर से सांसदों के लिए नए सम्राट के प्रति निष्ठा की शपथ लेने के लिए बुलाया जाता है।
    • नया राजा 1707 के संघ अधिनियम के तहत, चर्च आॅफ स्कॅटलैंड के रखरखाव के लिए सेंट पैलेस में प्रिवी काउंसिल के समक्ष शपथ लेता है।

    जानें, किसे मिलेगा कोहिनूर

    मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो महारानी के सिर पर जो कोहिनूर हीरे वाला ताज था, वह प्रिंस चार्ल्स को नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि उनकी जगह पर पत्नी कैमिला को यह ताज दिया जाएगा। खुद महारानी एलिजाबेथ ने ही कुछ वक्त पहले इस बात का ऐलान किया था। यह कोहिनूर 105.6 कैरेट के हीरे का भारत के इतिहास से भी खास ताल्लुक रखता है। यह कोहिनूर 14वीं सेंचुरी में भारत में पाया गया था, लेकिन सदियों से यह अलग-अलग हाथों में रहा है। इतिहास की मानें, तो ब्रिटिश शासन में 1849 में जब पंजाब का विलय किया गया था तो यह हीरा क्वीन विक्टोरिया को मिल गया था। तब से ही यह कोहिनूर हीरा ब्रिटिश राज परिवार के पास है।

    6 महीने का वक्त लग सकता है राज्यभिषेक में

    • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार्ल्स के औपचारिक राज्यभिषेक में कहीनों या उसे अधिक का समय लग सकता है।
    • जब महारानी एलिजाबेथ के पिता किंग जॉर्ज का निधन हुआ था तब 16 महीने बाद जून 1953 को उनका राज्याभिषेक हुआ था।
    • एलिजाबेथ 6 फरवरी 1952 को महारानी बनी थी व 2 जून 1953 को राज्यभिषेक हुआ था।

    यह भी पढ़ें – गुटेरेस ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के निधन पर जताया शोक

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here