हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home विचार प्रेरणास्रोत आंखें खोलकर भ...

    आंखें खोलकर भी सो सकता है खरगोश

    Rabbit can sleep with open eyes
    दुनियाभर में सबसे ज्यादा यूरोपियन खरगोश को ही पाला जाता हैं। 2 किलो का खरगोश 9 किलो के कुत्ते के बराबर पानी पी सकता है। धरती पर पालतू खरगोश की लगभग 305 प्रजातियां और जंगली खरगोश की लगभग 13 प्रजातियां हैं। 1912 से पहले खरगोश को रोडेंट्स यानी चूहे, गिलहरी आदि की श्रेणी में रखा जाता था। खरगोश को पूरे शरीर में सिर्फ उसके पैरों की तली के माध्यम से ही पसीना आता हैं। खरगोश के जबड़े में 28 दांत होते हैं और रोचक बात ये है कि उनके दांत जीवनभर बढ़ते रहते हैं जो हर महीने 1 से.मी. तक बढ़ जाते हैं। जंगली खरगोश की उम्र लगभग 1-2 साल की और पालतू खरगोश की उम्र 8-10 साल की होती है।
    हालांकि ऑस्ट्रेलिया में एक खरगोश 18 साल तक जीवित रहा था, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। खरगोश का गर्भावस्था काल लगभग 30-32 दिनों का होता है। मादा खरगोश साल में कम से कम चार बार और एक बार में औसतन 3-7 बच्चे देती है। जन्म के समय खरगोश के बच्चे बिना बालों के पैदा होते हैं और उनकी आंखें तब तक नहीं खुलती जब तक वे लगभग 2 सप्ताह के नहीं हो जाते और लगभग 8 सप्ताह बाद वो अपनी माँ का दूध पीना छोड़ते हैं। खरगोश खाने में लगभग 6-8 घंटे खर्च करता है, और एक मिनट में लगभग 120 बार खाना चबाता है।
    खरगोश लगभग-लगभग 360 डिग्री तक देख सकता है, लेकिन उसकी नाक से ठीक नीचे एक ब्लाइंड स्पॉट होता है। इसलिए जो भोजन खरगोश खाता है उसे दिखाई नहीं देता बल्कि वह सिर्फ सूंघकर पता लगाता है। यह शाकाहारी होते हैं। ये घास, गाजर, फल, अनाज.. आदि खाते हैं। खरगोश भी घोड़े की तरह उल्टी नहीं कर सकते। खरगोश एक बार में अपने एक कान को भी हिला सकता है और ठंड से बचने के लिए यह अपने बाहरी कान को मोड़ भी लेता है यही कारण है कि खरगोश ठंड के बजाय गर्मियों में बेहतर सुन सकता हैं। खरगोश 1 दिन में 18 झपकी लेता है और कुल 8 घंटे सोता हैं और यह अपनी आँखे खोल कर भी सो सकता है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।