हमसे जुड़े

Follow us

34.1 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सुषमा स्वराज ...

    सुषमा स्वराज के निधन से राबड़ी देवी मर्माहत

    Sushma Swaraj

    पटना (एजेंसी) बिहार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। श्रीमती राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज यहां अपने शोक संदेश मे कहा कि श्रीमती स्वराज एक जुझारू, मिलनसार और कर्मठ राजनेता थी। उन्होंने 25 साल की उम्र मे ही राजनीति के क्षेत्र मे अपना मुकाम बना लिया था। वह निरंतर राजनीत के क्षेत्र मे आगे बढ़ती रहीं। उन्हें सब से कम उम्र मे महिला मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त था।

    राजद नेता ने कहा, “उनके निधन से मैं अत्याधिक मर्माहित एवं दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।“ उल्लेखनीय है कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के अखिल भरतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में मंगलवार की रात को निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और एक पुत्री बांसुरी स्वराज हैं। वह लंबे अरसे से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। श्रीमती स्वराज को कल रात करीब दस बजे हृदयाघात के बाद एम्स में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर ले कर बचाने का प्रयास किया लेकिन उनके शरीर ने साथ नहीं दिया।