हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल आईपीएल के दौर...

    आईपीएल के दौरान मुझ पर नस्लीय टिप्पणी की गयी थी : सैमी

    Darren Sammy

    नई दिल्ली (एजेंसी)। सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व वेस्टइंडीज खिलाड़ी डेरेन सैमी ने कहा है कि आईपीएल के दौरान उन पर और श्रीलंका के तिषारा परेरा पर नस्लीय टिप्पणी की गयी थी। कुछ दिनों पहले अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद खेल जगत में नस्लभेद खत्म करने को लेकर आवाज बुलंद की गयी है। सैमी ने भी इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से इसके खिलाफ आवाज उठाने की मांग की थी। विंडीज के पूर्व कप्तान सैमी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए मुझे और परेरा को देखकर नस्लीय टिप्पणी की गयी थी। उस वक्त मुझे लगा कि वे मुझे मजबूत अश्वेत व्यक्ति बोल रहे हैं लेकिन मुझे अब पता चला कि इसका क्या मतलब है। मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।