फ्लोरिडा (अमेरिका) (एजेंसी)। बीमारी के कारण ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एम्मा राडुकानू ने इस सप्ताह शुरू होने वाले मियामी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। ब्रिटेन की नंबर एक खिलाड़ी राडुकानू ने पिछले महीने मध्य-पूर्व में खेलते समय बीमार पड़ गई थीं और अभी भी वह वायरल के बाद होने वाले लक्षणों से जूझ रही हैं। फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में 17 से 29 मार्च तक होने वाले इस टूनार्मेंट के पहले दौर में उन्हें ‘बाय’ (सीधे अगले दौर में प्रवेश) मिला था। 24 साल की इस खिलाड़ी को पहले राउंड में अमेरिकी खिलाड़ी पेटन स्टर्न्स के खिलाफ खेलना था, लेकिन उन्होंने टूनार्मेंट से हटने का निर्णय लिया। दूसरी ओर मियामी ओपन के पहले राउंड में ब्रिटेन की फ्रैन जोन्स का मुकाबला अमेरिका की महान खिलाड़ी वीनस विलियम्स से होगा। उल्लेखनीय है कि राडुकानू ने पिछले सप्ताह इंडियन वेल्स में हुए टूनार्मेंट में खेलने का फैसला किया था। वह तीसरे दौर तक पहुंचीं, लेकिन वहां उन्हें दुनिया की छठी रैंक वाली खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा के हाथों महज 52 मिनट में हार का सामना करना पड़ा था।
ताजा खबर
Children Social Media: मोबाइल और सामाजिक माध्यमों का किशोर मन पर असर
Children Social Media: अज...
Bollywood: क्या आपको पता है शशि कपूर का निधन कौन सी तारीख को हुआ था, नहीं पता तो जानें इस लेख में…
Bollywood: अस्सी के दशक म...
कृषि संबंधित विभिन्न अनुदान योजनाओं में न्यूनतम 30 प्रतिशत महिला लाभुकों का हो रहा चयन
पटना (एजेंसी)। बिहार सरका...
Haryana Punjab Weather: तेज आंधी, बिजली चमकना, ओले गिरना इन सबका हरियाणा-पंजाब में अलर्ट जारी
Haryana Punjab Weather: च...
Benefits of Water: खाली पेट पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये अनमोल लाभ
Benefits of Water: अनु सै...
मोहाली में इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी से साढ़े 6 लाख की लूट
मोहाली (एजेंसी)। पंजाब मे...
HPV Vaccine: एचसी पर एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। H...
Gas Cylinder News: फतेहगढ़ साहिब में रेहड़ियों और दुकानों से 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
एजेंसियों को तीन दिन से अ...
Bulldozer Action: कैराना में तीन अनाधिकृत कॉलोनियों पर चला एमडीए का बुलडोजर
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















