हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भारतीय वायुसे...

    भारतीय वायुसेना के लिए शुभ संकेत है राफेल – पचौरी

    Rafale is auspicious sign for Indian Air Force -Pachauri
    भोपाल l पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने आज कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए ‘राफेल’ शुभ संकेत है। पचौरी ने कुछ नेताओं द्वारा राफेल को लेकर किए जा रहे ट्वीट के बीच अपने ट्वीट में लिखा है ‘राजनीति में प्रतिस्पर्धा होती है, शत्रुता नहीं। इसी भाव से आ. कमलनाथजी व मैंने सर्वश्री शिवराज सिंह चौहान व वी डी शर्मा जी के स्वस्थ होने की कामना की है। मैंरे राफेल को भी भारतीय वायुसेना के लिए शुभ संकेत माना है।’
    Rafale is auspicious sign for Indian Air Force -Pachauriचौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा कोरोना संक्रमण के कारण अपना इलाज करा रहे हैं। श्री चौहान शनिवार से यहां चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार है। वहीं फ्रांस से आए पांच अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल कल विधिवत भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।