हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राहुल एवं प्र...

    राहुल एवं प्रियंका देश में लाएंगे बदलाव : वाड्रा

    Vadra

    जयपुर (एजेंसी)। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने केन्द्र सरकार पर महंगाई बढने एवं किसानों की आवाज नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका देश में प्रगति एवं बदलाव लायेंगे। वे यहां मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में बिना सोचे समझे लॉकडाउन लगा दिया। जिससे आज देश में हर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। इससे आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल एवं डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। एलपीजी के दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में राहुल एवं प्रियंका को देश एक मौका देगी और इससे बदलाव आएगा।

    उन्होंने कहा कि राहुल एवं प्रियंका ने अपनी दादी से बहुत सीखा हैं और वे बहुत बदलाव ला सकते हैं। वे लोगों को कुछ देंगे ही उनसे लेंगे कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि जरुर प्रगति लाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं इनमें अंतर यह है कि ये दोनों सबके साथ एकजुट होकर प्रगति के लिए चल सकते हैं, वे किसानों से बात करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।