हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी राहुल को प्रध...

    राहुल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान से चल रहा है अभियान: भाजपा

    Rahul Gandhi as PM

    नई दिल्ली (एजेंसी)। राफेल विमान सौदे को लेकर लगातार विपक्ष के हमलों का सामना कर रही भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री (Rahul Gandhi as PM) बनाने के लिए पाकिस्तान से अभियान चलाया जा रहा है।

    भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में पाकिस्तान के नेताओं के ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि वहां के के पूर्व गृहमंत्री रहमान मलिक गांधी को प्रधानमंत्री बनाने को लेकर ट्वीट कर रहे हैं ।

    श्री पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छोटा आदमी बता चुके हैं। भाजपा नेता ने कहा कि देश में भी भ्रष्टाचार के पक्ष में खड़े लोग चाहते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष आगे बढेÞ। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में देश के सामान्य लोग मोदी को प्रधानमंत्री बने रहना देखना चाहते हैं लकिन पाकिस्तान श्री गांधी को इस पद पर लाने के पक्ष में है। दलित , शोषित और पीड़ित लोग मोदी को प्रधानमंत्री बने रहना देखना चाहते हैं ।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।