हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी श्रमिकों का ह...

    श्रमिकों का हक उन्हें दिला कर रहूंगा : राहुल गांधी

    Rahul Gandhi
    Rahul Gandhi : श्रमिकों का हक उन्हें दिला कर रहूंगा : राहुल गांधी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि उन्होंने श्रमिकों जीवन को नजदीकी से देखने का प्रयास कर पाया है कि देश में मेहनतकश लोगों को सम्मान नहीं मिल रहा है और वह उन्हें यह हक दिला कर रहेंगे। गांधी ने हाल ही में दिल्ली में श्रमिकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उनकी स्थिति का जायजा लिया। गांधी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी की सरकार में ‘भारत बनाने वालों’ को भयंकर कष्ट झेलना पड़ रहा है।

    मजदूर एक दिन की कमाई से चार-चार दिन घर चलाने को मजबूर हैं। बचत के नाम पर एक पाई नहीं और ब्याज भरने की चिंता में वह पेट काट कर अपना जीवन गुजार रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘गुरु तेग बहादुर नगर में रेहड़ी-पटरी वालों और दिहाड़ी मजदूरों से मिलकर उनके जीवन संघर्ष को करीब से जानने का मौका मिला। जो ‘भविष्य का भारत’ बना रहे हैं, उनके अपने परिवार का भविष्य ही खतरे में है। भारत के मेहनतकश श्रमिकों को उनका पूरा हक, सुरक्षा और सम्मान दिला कर रहूंगा – ये संकल्प है। Rahul Gandhi

    यह भी पढ़ें:– पानी में डूबने से मरे प्रौढ़ का शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here