नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के काफिले को बुधवार को दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक लिया। उनके साथ कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। कांग्रेस पार्टी के अनुसार, गांधी और उनके दल के लोग उत्तर प्रदेश के संभल कस्बे के लिए जा रहे थे, जहां पिछले दिनों एक विवादास्पद धार्मिक स्थल के सर्वे को लेकर हिंसक प्रदर्शन में कई लोगों की मौत हो गयी थी। कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘गांधी और सुश्री वाड्रा के नेतृत्व में हमारे प्रतिनिधिमंडल को गाजियाबाद में सीमा पर रोक लिया गया। हमारा प्रतिनिधिमंडल संभल जा रहा था। पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस कार्रवाई का क्या कारण हो सकता है। लोकसभा में विपक्ष के नेता संभल में हिंसा के कारण अपनों की जान गंवाने वाले परिवारों के साथ मिलने जा रहे थे। कांग्रेस के काफिले को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजियाबाद में रोके जाने से अफरा-तफरी मच गयी और भारी जाम लग गया।
ताजा खबर
Punjab Bomb Threat: पटियाला-मोगा में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट
पंजाब विश्वविद्यालय और सर...
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद ने पकड़ी करीब 60 लाख रुपये की हेरोइन, दो तस्कर दबोचे
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ...
इंटरस्टेट बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 12 मोटरसाइकिल बरामद
डबवाली पुलिस की बड़ी कार्र...
Gas Cylinder Blast: सिलेंडर में गैस भरते समय बड़ा हादसा, 10 गंभीर
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतरा...
Haryana Gramin Bank: गांव पटौदी में हरियाणा ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र स...
चोर गिरोह के दो आरोपी काबू, चोरी की 39 वारदातें स्वीकारी
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)...
Firefighters Strike: अग्निशमन कर्मचारियों ने वायदा खिलाफी के विरोध में हड़ताल कर दिया धरना
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Fi...
Manesar Strike: मानेसर में हड़ताली कर्मचारियों ने फूंकी पुलिस की बाइक, हुआ लाठीचार्ज
एक कर्मचारी का सिर फूटा, ...















