हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More

    Rahul Gandhi: राहुल को 14 अप्रैल को लखनऊ की अदालत में पेश होने का अंतिम मौका

    Lucknow News
    Lucknow News: राहुल को 14 अप्रैल को लखनऊ की अदालत में पेश होने का अंतिम मौका

    लखनऊ (एजेंसी)। Rahul Gandhi: वीर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में लखनऊ की एक अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी को 14 अप्रैल को न्यायालय में व्यक्तिगत रुप से उपस्थिति दर्ज कराने का आखिरी मौका दिया गया है। अदालत ने चेतावनी दी है कि अगली सुनवाई में यदि कांग्रेस सांसद अपनी हाजिरी नहीं लगाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। Lucknow News

    दरअसल,बुधवार को गांधी को लखनऊ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सामने पेश होना था मगर वह कोर्ट में नहीं आये। इस पर अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की व्यक्तिगत हाजिरी माफ करने के एवज में 200 रुपये का जुमार्ना लगा दिया। साथ ही उन्हे अगली तारीख में हाजिर होने का आदेश दिया। Lucknow News

    सुनवाई के दौरान गांधी के वकील ने दलील दी थी कि दिल्ली के एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल से जरुरी मुलाकात के चलते उनके मुव्वकिल न्यायालय आने में असमर्थ हैं, इसलिये उन्हे निजी रुप से उपस्थित न होने की माफी दी जाये। इस पर अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुये कहा कि यह पहली बार नहीं है कि जब गांधी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुये। उन्हे अगली सुनवाई में हाजिर होने का अंतिम मौका दिया जाता है जिसके बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप शिकायतकर्ता नृपेंद्र पांडे ने गांधी पर लगाया था। उनका कहना है कि गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान 2022 में महाराष्ट्र के अकोला में सावरकर को अंग्रेजों का पेंशनर और नौकर कहकर अपमानित किया था जिससे समाज में वैमनस्य फैल सके। Lucknow News

    यह भी पढ़ें:– दिल्ली सीएम का स्कूल में औचक निरीक्षण! खामियों पर प्रिंसिपल को दिए निर्देश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here