हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राहुल इन्सां ...

    राहुल इन्सां ने कैंसर पीड़ित के लिए ब्लड डोनेट कर इंसानियत का फर्ज अदा किया

    चंडीगढ़ (एमके शायना)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के अंदर इंसानियत की भावना इतनी कूट-कूट कर भरी है कि वह किसी का भी दुख दर्द देख उसे दूर करने की हर यथासंभव कोशिश करते हैं। इसी तहत आज चंडीगढ़ के रायपुर खुर्द के राहुल इन्सां ने पारस हॉस्पिटल सेक्टर 23 पंचकूला में भर्ती एक कैंसर पीड़ित मरीज जय गोपाल भारद्वाज के लिए ब्लड डोनेट किया। राहुल ने बताया जैसे ही मुझे पता चला कि मरीज को ब्लड की सख्त जरूरत है तो मैं अपनी जॉब से छुट्टी लेकर फटाफट पंचकूला हॉस्पिटल पहुंच गया और मरीज के लिए ब्लड डोनेट किया।

    उन्होंने बताया कि मुझे बड़ी खुशी होती है की पूज्य गुरु जी ने हमारे अंदर दूसरों के काम आने का जज्बा भरा है यह सब पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा का कमाल है कि किसी भी जरूरतमंद की एक आवाज सुन डेरा प्रेमी उनका दुख दूर करने के लिए दौड़े चले जाते हैं। इस उपरांत कैंसर पीड़ित मरीज के परिजनों ने राहुल इन्सां व पूज्य गुरु जी का धन्यवाद किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here