हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल पंजाब के राहु...

    पंजाब के राहुल ने जीती ऑरेंज कैप

    Rahul of Punjab wins Orange Cap

    दुबई l आईपीएल-13 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पायी किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप जीत ली है। आईपीएल का मंगलवार को समापन हुआ और मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब जीत लिया।

    पंजाब के कप्तान राहुल ने 14 मैचों में 670 रन बनाये थे और उन्हें दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन से ही खतरा था। फाइनल से पहले शिखर के 603 रन थे लेकिन फाइनल में वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। शिखर के आउट होते ही राहुल के लिए ऑरेंज कैप सुनिश्चित हो गयी।

    आईपीएल-13 में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच खिलाड़ी:

    लोकेश राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब)…………670

    शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स)…………….618

    डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)………….548

    श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स)…………….519

    ईशान किशन (मुंबई इंडियंस)……………… 516

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।