हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश Karnataka Ele...

    Karnataka Election Voting: राहुल, प्रियंका ने कर्नाटक के लोगों से की बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील

    Karnataka
    राहुल, प्रियंका ने कर्नाटक के लोगों से की बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील

    बेंगलुरु (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को (Karnataka) कर्नाटक के लोगों से 40 प्रतिशत कमीशन मुक्त राज्य बनाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। गांधी ने हिंदी में किये गये ट्वीट में कहा, ‘कर्नाटक का वोट… पांच गारंटी के लिए, महिलाओं के अधिकारों के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, गरीबों के उत्थान के लिए। कर्नाटक को 40 प्रतिशत कमीशन मुक्त राज्य बनाने के लिए, आइए बड़ी संख्या में मतदान करें। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनने का फैसला किया है। उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का भी स्वागत किया।

    उन्होंने ट्वीट किया, ‘कर्नाटक के लोगों ने एक प्रगतिशील, पारदर्शी और कल्याणकारी सरकार चुनने का फैसला किया है। आज, बड़ी संख्या में मतदान करने का समय है। हम बेहतर भविष्य के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपने पहली बार के मतदाताओं का स्वागत करते हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा,ह्ल जैसा कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो रहा है, मैं कर्नाटक में अपने सभी बहनों और भाइयों से आग्रह करती हूं कि वे वहां जाएं और बदलाव के लिए मतदान करें। यह एक मजबूत, विकासोन्मुख और सक्षम सरकार लाने का समय है जो आपके जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास करती है।

    झारसुगुडा विस उपचुनाव: सुबह नौ बजे तक 9.75 फीसदी मतदान

    ओडिशा में झारसुगुड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 253 बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक करीब 9.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। लगभग 2,21,719 मतदाता अपने उम्मीदवार को चुनने के लिए उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस उपचुनाव में हालांकि नौ उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य रूप से सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबा दास की हत्या कारण यहां उपचुनाव करानी पड़ी है। उनकी पुत्री दीपाली दास सत्तारूढ़ बीजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने तंकधर त्रिपाठी और कांग्रेस ने पूर्व विधायक बीरेन पांडे के पुत्र तरुण पांडे को उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।

    आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सभी 253 बूथों का वेबकास्ट किया गया है। 106 संवेदनशील बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जहां स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए माइक्रो-आॅब्जर्वर और केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। लगभग 40 मॉडल बूथ स्थापित किए गए हैं और विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में प्रशिक्षित महिला मतदान अधिकारियों द्वारा 26 पिंक बूथ संचालित किए गए जा रहे हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए एक हजार से अधिक चुनाव अधिकारियों और अर्धसैनिक बलों की सात कंपनियों सहित पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।मतगणना 13 मई को होगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here